newspatnarajnitiबिहार

BUHS छात्रों पर लाठीचार्ज: तेजस्वी का NDA सरकार पर हमला, कहा- “लाठी-गोली की तानाशाही से नहीं डरेंगे बिहार के छात्र”

पटना। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS) के छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मुद्दे पर राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उसके रवैये को पूरी तरह से “तानाशाही और निरंकुश” करार दिया है।राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चौतरफा आलोचना और विपक्ष के भारी दबाव के चलते सरकार भले ही गोलीबारी रोक सकती है, लेकिन छात्रों पर लाठीचार्ज करने की अपनी मूल मानसिकता को नहीं बदल सकती।उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज का युवा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा और रोजगार की मांग कर रहा है। लेकिन, एनडीए सरकार युवाओं से सकारात्मक संवाद करने के बजाय पुलिस अधिकारियों के जरिए उनका अपमान करा रही है और पुलिसिया धौंस से इस छात्र आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।मुख्य विपक्षी दल ने सरकार को खुली चेतावनी दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के युवा और छात्र पुलिसिया बर्बरता या किसी भी दमनकारी नीति से डरने वाले नहीं हैं। पढ़ाई, नौकरी और अपने सुनहरे भविष्य के अधिकारों के लिए शुरू हुआ यह संघर्ष अब लाठी और गोली के भय से रुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार के छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर मजबूती से डटे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button