
बिहारक के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है। सरकार के इस सख्त रुख पर अब सियासत भी गरमाती नजर आ रही हैं । विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने इस अभियान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
VIP के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि एनडीए सरकार सत्ता में आते ही हर समस्या का समाधान बुलडोजर में ढूंढ ने लग जाती हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों और दलितों के घर उजाड़े जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।
देव ज्योति ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी ने मजबूरी में कहीं आशियाना बनाया है, तो उसे उजाड़ने के बजाय सरकार को उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए। उनका कहना था कि हर व्यक्ति के लिए उसका घर बेहद अहम होता है और उसे छीनना संवेदनहीनता को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब अतिक्रमण हो रहा था, तब सरकार ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए? अब अचानक कार्रवाई कर गरीबों को बेघर करना किस हद तक सही है |
VIP नेता ने अतिक्रमण को समाज की एक जटिल स्थिति बताते हुए कहा कि कहीं यह दबंगों की मनमानी है तो कहीं मजबूर लोगों की बेबसी। ऐसे में सरकार को सख्ती के साथ-साथ मानवीय पहलू पर भी ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने साफ कहा कि अतिक्रमण को सही नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन इसका समाधान सिर्फ बुलडोजर नहीं हो सकता। अगर बिहार को वास्तव में बेहतर बनाना है, तो सरकार को गरीबों के लिए आवास की ठोस व्यवस्था करनी होगी।



