Patna Civil Court : महीने में तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, जज के चेम्बर में भी खतरा ?

बीती रात पटना सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल अड्रेस पर आया धमकी भरा ई-मेल । इस ई-मेल में Patna Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी थी । कथित तौर पर इस ई-मेल में लिखा था कि कोर्ट परिसर में कुल 14 बम लगाए गए हैं । जज के चेम्बर में भी बम लगाए जाने की बात कही गई थी । Email सौरव विश्वास नाम से outlook के ई-मेल अड्रेस से भेज गया था।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है । बहरहाल, सूचना की खबर मिलते ही पीरबहौर थाना की पुलिस टीम एवं बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुच चुके थे और अपनी कार्यवाही में जुट गए थे ।
हैरानी की बात यह भी लगती है कि इतनी बार इस तरह की धमकियाँ लगातार मिलने के बावजूद पुलिस या सरकारी एजेंसियां इस बात का पता नहीं लगा पा रही हैं कि आखिर ये धमकियाँ भेज कौन रहा है । क्या इसके पीछे किसी संगठन का हाथ है या कोई व्यक्ति बस हसी-ठिठोली में ऐसे ई-मेल भेजता रहता है ?
कल प्रातः बेगूसराय सिविल कोर्ट (Begusarai Civil Court) को भी बम से उड़ाने की मिली थी धमकी ।



