newspatnaबिहार

डीएम का एक्शन: मोतिहारी में केंद्रीय मेडिकल कॉलेज व विवि के लिए जल्द मिलेगी जमीन, अधिकारियों को सख्त निर्देश

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को मोतिहारी अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और आरटीपीएस (RTPS) काउंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, फाइलों के रखरखाव और जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालयों में हड़कंप मच गया।जिलेवासियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि डीएम ने केंद्रीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 25 एकड़ और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि अविलंब उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में फैली अव्यवस्था को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी सरकारी कार्यालय वर्तमान में जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सुरक्षित और बेहतर इमारतों में स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और वहां आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।जन शिकायतों का हो त्वरित व पारदर्शी निस्तारणजिलाधिकारी ने प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। आम लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो और महत्वपूर्ण अभिलेखों (फाइलों) का सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए। डीएम ने हिदायत दी है कि आम आदमी को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें, इसे हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझे।

Related Articles

Back to top button