newspatnaबिहार

पांच राज्यों में चुनाव के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल 2022 के बाद से ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड भी इसी स्तर के आसपास बना हुआ है। युद्ध से पहले यही कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी। वहीं WTI क्रूड करीब 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है।

हालांकि, सरकार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल कीमत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को भी गलत बताया गया है, जिसमें ईंधन के दाम बढ़ाने की बात कही जा रही थी। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी पुष्टि की है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

वहीं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत के पड़ोसी देशों में साफ नजर आ रहा है। पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान जैसे देशों में पेट्रोल की कीमतें भारत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई हैं, जहां कई जगह रेट 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button