बिहार

Purnia News : अभि कैफे चोरी मामले में पीड़ित को मिली आर्थिक मदद, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रणभूमि मैदान चौक स्थित श्रेया मार्केट में अवस्थित अभि कैफे में बीते 26 दिसंबर की रात चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में कैफे संचालक को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

घटना के बाद पीड़ित कैफे संचालक ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या साझा की। पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पीड़ित की सहायता के लिए तत्काल ₹20,000 की आर्थिक मदद प्रदान की गई, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।

इस दौरान पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और आशा जताई गई कि प्रशासन जल्द ही इस चोरी की घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा।

घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने भी प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button