crimenewspatnarajnitiबिहारराजनीति

कम कमाई की हताशा में फर्नीचर कारीगर बना शातिर वाहन चोर, साथी समेत गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में कम आमदनी से परेशान होकर अपराध का शॉर्टकट अपनाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आलमगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई एक काले रंग की यामाहा बाइक भी बरामद की गई है। मुख्य आरोपी पैसों की तंगी के कारण इस गोरखधंधे में उतरा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानगंज के दरगाह कर्बला निवासी इरफान हुसैन और तौहिर उर्फ आर्या के रूप में हुई है। पुलिसिया पूछताछ में मुख्य आरोपी तौहिर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई से दूर रहा और पिछले तीन वर्षों से अजीमाबाद कॉलोनी स्थित एक फर्नीचर दुकान में कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। वहां मिलने वाले अल्प वेतन से उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं। इसी बीच उसकी संगत इरफान से हुई। इरफान ने ही उसे रातों-रात अमीर बनने का ख्वाब दिखाकर वाहन चोरी के धंधे में धकेल दिया।मास्टर चाबी से खोला था लॉक

मास्टर चाबी से खोला था लॉक

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को इन शातिरों ने कुम्हरार दुर्गा मंदिर के समीप खड़ी एक यामाहा बाइक को अपना निशाना बनाया। योजना के मुताबिक, गिरोह के तीसरे सदस्य मोहम्मद शमशाद ने मास्टर चाबी के सहारे पलक झपकते ही बाइक का लॉक खोल लिया और उसे लेकर चंपत हो गए। वारदात के अगले ही दिन बेखौफ आरोपी उसी चोरी की बाइक पर सवार होकर शहर में घूम रहे थे। इसी दौरान बिस्कोमान गोलंबर के समीप पुलिस सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने तेजी से भागने की कोशिश की। इसी हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने तौहिर और उसके एक अन्य साथी को मौके से ही धर दबोचा, जबकि शमशाद चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस चेकिंग देख भागे, अनियंत्रित होकर गिरे

पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार शमशाद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इस गिरोह ने शहर में इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी की गई अन्य गाड़ियां कहाँ खपाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button