news

छठ-दिवाली पर परदेसियों को बड़ी राहत: मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें

दशहरा, दीपावली और महापर्व छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। मायानगरी मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों की राह अब आसान हो गई है। रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से बिहार के समस्तीपुर और दानापुर के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। राहत की बात यह है कि ये दोनों ट्रेनें भोजपुर जिले के आरा जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में टिकट की मारामारी रहती है। ऐसे में घर लौटने की चाह रखने वाले लोगों को कंफर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है।

भोजपुर के लोगों को सीधा फायदा

गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी-समस्तीपुर एसी स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर मंगलवार को एलटीटी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ठाणे, इटारसी, प्रयागराज छिवकी होते हुए अगले दिन डीडीयू पहुंचेगी। डीडीयू से 16:00 बजे, बक्सर से 17:15 बजे और आरा जंक्शन से 18:10 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर होते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 01044 हर गुरुवार को समस्तीपुर से तड़के 3:00 बजे खुलेगी और आरा से 7:13 बजे होते हुए एलटीटी पहुंचेगी। 22 कोच वाली इस वातानुकूलित ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी के 18 और सेकेंड एसी के दो कोच होंगे।

भोजपुर के लोगों को सीधा फायदा

गाड़ी संख्या 01143 एलटीटी-दानापुर स्पेशल 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह एलटीटी से सुबह 10:30 बजे खुलकर अगले दिन आरा शाम 19:48 बजे और रात 21:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01144 दानापुर से रात 00:10 बजे खुलेगी और आरा में 00:40 बजे रुकते हुए तीसरे दिन एलटीटी पहुंचेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 11, जनरल के 4 और थर्ड एसी के 2 कोच होंगे, जिससे हर वर्ग को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button