
मोतिहारी जिले के वभनौली पंचायत के वार्ड छह स्थित पोखर से मां और उसके चार मासूम बच्चों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। जब पति धर्मेंद्र महतो के दरवाजे से पत्नी सुशीला देवी (35) और चार बच्चों की एक साथ अर्थी निकली, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतका के मायके पक्ष के लोग शामिल हुए।गांव से शवयात्रा निकलने के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पति धर्मेंद्र महतो ने पत्नी सुशीला देवी के साथ पुत्री अमृता (11), पम्मी (6), पुत्र अविनाश (8) और रवि कुमार (4) को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। एक साथ पांच शवों के दाह संस्कार का हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।दहेज के लिए हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोपइस घटना को लेकर मृतका के भाई श्यामनंदन महतो (संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी मधुबनी पंचायत के प्रताप मठिया निवासी) के आवेदन पर गोविंदगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बहन व बच्चों की हत्या कर शव पोखर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया गया है।एक्शन मोड में आई पुलिस, मुख्य आरोपी हिरासत मेंमामले की सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिकी में मृतका के पति धर्मेंद्र महतो समेत आठ लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। गोविंदगंज थानाध्यक्ष सचितानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच जारी है।



