newsदेश

अब कम बजट में घूमिए नेपाल, IRCTC लेकर आया 8 दिन का शानदार टूर पैकेज

अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं और कम खर्च में धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन का आनंद लेना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने ‘डिवाइन नेपाल पूजा स्पेशल टूर’ लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को नेपाल के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराने के साथ-साथ वहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर भी कराई जाएगी।

7 रात और 8 दिन का होगा टूर

यह पैकेज 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और इसकी अवधि 7 रात व 8 दिन की होगी। यात्रा में ट्रेन और फ्लाइट दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रेन में यात्रियों को 3AC और फ्लाइट में इकॉनमी क्लास की सुविधा मिलेगी। पैकेज का कोड EGO013A रखा गया है।

इन प्रमुख जगहों की कराई जाएगी सैर

इस टूर के दौरान श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर, मनकामना मंदिर और स्वयंभूनाथ मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके अलावा नेपाल के लोकप्रिय पर्यटन और शॉपिंग सेंटर थामेल मार्केट घूमने का भी अवसर मिलेगा। यात्रा में काठमांडू और पोखरा के आकर्षक स्थलों को भी शामिल किया गया है।

जानिए कितना होगा खर्च

IRCTC ने अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पैकेज का शुल्क निर्धारित किया है।

सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹61,260 प्रति व्यक्ति
डबल शेयरिंग: ₹55,050 प्रति व्यक्ति
ट्रिपल शेयरिंग: ₹52,070 प्रति व्यक्ति
बच्चे के लिए बेड सहित: ₹45,610
बिना बेड वाले बच्चे के लिए: ₹31,370

इन शुल्कों के अलावा लागू टैक्स अलग से देना होगा, जिसकी राशि श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ठहरने की रहेगी शानदार व्यवस्था

काठमांडू में यात्रियों को होटल नोर्लिंग मंडला लॉर्ड्स प्राइम या पबेरा बुटीक होटल में ठहराया जाएगा। वहीं पोखरा में फेवा झील के पास स्थित 4-स्टार होटल कोसी में रहने की सुविधा मिलेगी।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पूरी यात्रा के दौरान अनुभवी टूर एस्कॉर्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मार्गदर्शन करेंगे, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ऐसे करें बुकिंग

इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8287932317 और 8287932312 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

नेपाल के धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने के इच्छुक लोगों के लिए यह पैकेज एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button