crimenewspatnarajniti

बिहार की सियासत में भूचाल! मंत्री नितीश मिश्रा के चुनाव को पटना हाईकोर्ट में चुनौती, हलफनामे में आपराधिक इतिहास छिपाने का गंभीर आरोप

पटना।।बिहार सरकार के शहरी विकास, आवास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नितीश मिश्रा के विधानसभा चुनाव परिणाम को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मधुबनी के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई (CPI) के उम्मीदवार रहे राम नारायण यादव ने यह चुनाव याचिका दायर की है।आवेदक की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने माननीय न्यायालय को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए अपने नामांकन पत्र के साथ आपराधिक इतिहास की सही और पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि मंत्री नितीश मिश्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी है।जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 80, 80ए और 81 के प्रावधानों के तहत नियमों के कथित उल्लंघन पर चुनाव को चुनौती दी जा सकती है। न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को सुनवाई योग्य माना है और विजयी उम्मीदवार को इस मामले में अपना लिखित जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button