newspatnaबिहार

प्यार की खातिर 250 किमी का सफर तय कर चेकपोस्ट पहुंची प्रेमिका, हंगामे के बाद सिपाही प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे

पटना । सच्चा प्रेम अगर अपने मुकाम पर पहुंचने की ठान ले, तो कोई भी दूरी या बाधा उसे रोक नहीं सकती। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को देखने को मिला। यहां 250 किलोमीटर की दूरी तय कर समस्तीपुर से एक प्रेमिका अपने सिपाही प्रेमी से मिलने सीधे उसकी ड्यूटी वाले चेकपोस्ट पर जा पहुंची। शुरुआती नोकझोंक और हंगामे के बाद मामले ने सुखद मोड़ लिया और दोनों परिवारों की रजामंदी से पुलिस की मौजूदगी में प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में यह प्रेम प्रसंग परिणय सूत्र में तब्दील हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिमपुर गांव निवासी अंकेश कुमार बिहार पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति औरंगाबाद जिले के एरका चेकपोस्ट पर है। उनका चकबहाउद्दीन गांव की रहने वाली पूजा कुमारी के साथ बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ाई करते थे। उसी दौरान दोनों की आंखें चार हुईं और दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई।चेकपोस्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कराया शांतशनिवार को पूजा अपने प्यार की तलाश में करीब 250 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर सीधे एरका चेकपोस्ट पहुंच गई। वहां ड्यूटी पर तैनात अंकेश से उसकी मुलाकात हुई। काफी देर बातचीत चलने के बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे का रूप ले लिया। चेकपोस्ट पर मचे इस हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को समझा-बुझाकर अंबा थाना ले आई और तुरंत उनके परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

थाने में बनी सहमति, सतबहिनी मंदिर में गूंजी शहनाईसूचना पाकर समस्तीपुर से लड़के और लड़की, दोनों पक्षों के परिजन अंबा थाना पहुंचे। पुलिस की मध्यस्थता में दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई। चूंकि युवक और युवती दोनों बालिग थे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे, इसलिए दोनों परिवारों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार कर लिया। अंततः दोनों परिवारों, स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अंबा स्थित ऐतिहासिक सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में ही वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं।इनका कहना है: “युवक और युवती दोनों बालिग हैं। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के परिजनों ने आपसी सहमति जताई, जिसके बाद उनकी इच्छा के अनुसार सतबहिनी मंदिर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। नवदंपति को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया है।

Related Articles

Back to top button