crimenewspatnarajnitiबिहार

दिल्ली की घटना पर बिहार में राजनीति तेज, तेजस्वी बोले क्या बिहारी होना गुनाह है?

दिल्ली में खगड़िया के रहने वाले एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या के बाद मामला अब बिहार की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों, जनप्रतिनिधियों और कलाकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में बिहारी होना ही मानो अपराध बना दिया गया है। खगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की हत्या को उन्होंने बेहद दुखद और चिंताजनक बताया।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि पहचान के आधार पर होने वाली हिंसा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में बिहार के लोगों के साथ हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

इधर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देश की राजधानी में इस तरह की वारदात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर व्यापक स्तर पर चर्चा होनी चाहिए।

इस घटना के बाद प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक मानसिकता से जुड़ा गंभीर मामला बता रहा है,वही इस मामलें पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं |

Related Articles

Back to top button