newsदेश

तीन तलाक व हलाला के डर से शाहजहां बनी प्रतीक्षा, सनातन धर्म अपनाकर पवन संग लिए सात फेरे

दिल्ली। प्रेम और आस्था की कोई सीमा नहीं होती, यह बात बरेली में एक बार फिर सच साबित हुई है। जौनपुर की रहने वाली 19 वर्षीय मुस्लिम युवती शाहजहां बानो ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ‘प्रतीक्षा यादव’ रख लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रतापगढ़ के रहने वाले अपने प्रेमी पवन यादव (19) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया। शनिवार रात शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंध गए।विवाह से पूर्व दोनों ने बरेली जिलाधिकारी कार्यालय में शपथ-पत्र देकर धर्म परिवर्तन के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने शाहजहां का गंगाजल व गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया। इस दौरान गायत्री मंत्र का जाप और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे भी लगाए गए। इसके बाद पवन ने प्रतीक्षा की मांग में सिंदूर भरा, गले में मंगलसूत्र पहनाया और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।सनातन धर्म अपनाने के बाद प्रतीक्षा बनीं शाहजहां ने कहा कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। अपनी पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “हमारे यहां महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु समझा जाता है।

जब मन चाहा तीन तलाक बोल दिया जाता है और फिर हलाला कराया जाता है। नकाब और बुर्के में रहने की बंदिशें हैं। जबकि हिंदू धर्म में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां महिलाओं को पूरा अधिकार और सम्मान मिलता है। यह विवाह कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र रिश्ता है।”प्रतीक्षा और पवन का प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। प्रतीक्षा ने बताया कि 2024 की शुरुआत में भी दोनों विवाह करने बरेली पहुंचे थे, लेकिन तब उनकी छोटी बहन (नाजमीन) का निकाह होना बाकी था। बहन की शादी में कोई अड़चन न आए, इसलिए उन्होंने अपना फैसला टाल दिया था। दो महीने पहले छोटी बहन का निकाह संपन्न होने के बाद, दोनों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पंडित केके शंखधार से संपर्क किया और बरेली पहुंचकर विवाह रचाया।प्रतीक्षा के पिता सिलाई का काम करते हैं और उनके परिवार में चार भाई व तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, पवन लखनऊ में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करते हैं। विवाह संपन्न होने के बाद यह नवदंपति अपना नया जीवन शुरू करने के लिए लखनऊ रवाना हो गया है।

Related Articles

Back to top button