
पटना। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बिहार के सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े करते हुए प्रशासन से तत्काल अलर्ट मोड पर आने की अपील की है। वहीं, राज्य सरकार ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नेपाल से आ रहे पानी के कारण बिहार में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि तटबंधों और बांधों की 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य की तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी रहनी चाहिए। तेजस्वी ने राजद (RJD) कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया है कि वे गंडक नदी से सटे जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली—में लोगों को जागरूक करें और अलर्ट पर रहें।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नेपाल से आ रहे पानी के कारण बिहार में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि तटबंधों और बांधों की 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य की तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी रहनी चाहिए। तेजस्वी ने राजद (RJD) कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया है कि वे गंडक नदी से सटे जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली—में लोगों को जागरूक करें और अलर्ट पर रहें।विपक्ष के हमलों के बीच, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने स्थिति को सामान्य बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को रात भर की विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। मंत्री ने जनता से अपील की है कि बहुत घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद नेपाल के साथ बाढ़ के स्थायी समाधान पर कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कोसी में पूर्व में घोषित पैकेजों का जिक्र करते हुए कहा कि केवल हेलीकॉप्टर से दौरा करने से यह समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने केंद्र, राज्य और नेपाल सरकार से मिलकर एक दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने की मांग की।बाढ़ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरते हुए तेजस्वी ने तीखा तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के फैसले अब यहाँ से नहीं लिए जा रहे हैं। सम्राट चौधरी को निर्णय लेने में अक्षम बताते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिहार की सरकार दरअसल गुजरात से चल रही है।”फिलहाल, गंडक और अन्य पहाड़ी नदियों के आसपास के इलाकों में प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है और लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदियों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।



