newspatnarajnitiबिहार

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा और सम्राट चौधरी, किया दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह के साथ पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर नेताओं ने संकटमोचन भगवान हनुमान से देश एवं बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता एवं नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का वातावरण रहा। नेताओं ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार की समृद्धि एवं देश की उन्नति के लिए मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button