newspatnarajnitiबिहारराजनीति

पंचायत चुनाव फतह करने की तैयारी: भागलपुर में कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भागलपुर। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को धार देने और चुनाव की तैयारियों का खाका खींचने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भागलपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पार्टी का पूरा फोकस अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर है।कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतइससे पूर्व, भागलपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शीर्ष नेताओं के आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।गांव-गांव तक नीतियां पहुंचाने पर जोरप्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की भावी रणनीति विस्तार से साझा की। नेताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कांग्रेस की जन-कल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया है।समसामयिक मुद्दों पर रखी बेबाक रायइस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राज्य के समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखी और पत्रकारों के सवालों के बेबाक जवाब दिए। भागलपुर में हुई यह बैठक इस मायने में बेहद अहम मानी जा रही है कि कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह जमीनी रणनीति आगामी पंचायत चुनाव में उसे कितना राजनीतिक लाभ दिला पाती है।

Related Articles

Back to top button