newsखेलदेश

एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत ने अपना 11वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत की कीर्ति, कुमकुम और अंकिता ने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन निशाना साधा। इस जीत के साथ महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार इस स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाया है।फाइनल मुकाबला काफी करीबी रहा। मौसम और परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण खिलाड़ियों के लिए परफेक्ट-10 स्कोर करना आसान नहीं था। दोनों टीमों ने कुल 48 शॉट लगाए, जिनमें सिर्फ 12 बार 10 का स्कोर दर्ज हुआ। कई शॉट 7 और 8 के स्कोर पर भी रहे।

पहले सेट में भारत और दक्षिण कोरिया ने 54-54 से बराबरी की। दूसरे सेट में भी दोनों टीमों का स्कोर 56-56 रहा। इसके बाद तीसरे सेट में भारतीय टीम ने 55-51 से जीत हासिल कर मुकाबले में 4-2 की बढ़त बना ली।निर्णायक सेट में भारत को कम से कम बराबरी की जरूरत थी। मुकाबले का दबाव आखिरी शॉट पर पहुंच गया, जहां कुमकुम के निशाने पर सभी की निगाहें थीं।

भारत को 10 का स्कोर चाहिए था और कुमकुम ने सटीक निशाना लगाकर टीम को जरूरी अंक दिला दिया। इसके साथ ही भारत ने शूट-ऑफ की नौबत आने से पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।तीरंदाजी में दक्षिण कोरिया लंबे समय से मजबूत टीम रही है। उसने इस खेल में अब तक 94 पदक जीते हैं और महिला रिकर्व वर्ग में भी उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है।

लेकिन इस बार कीर्ति, कुमकुम और अंकिता की भारतीय टीम ने मजबूत दक्षिण कोरियाई टीम को मात देकर इतिहास रच दिया।2026 एशियन गेम्स में तीरंदाजी में यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है। इससे पहले महिला टीम कंपाउंड, मिक्स्ड टीम कंपाउंड और पुरुष टीम कंपाउंड स्पर्धाओं में भी भारत गोल्ड जीत चुका है।इस ऐतिहासिक जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 67 हो गई है।

Related Articles

Back to top button