patnarajnitiबिहार

जदयू में तेज हुई हलचल, निशांत कुमार करेंगे बिहार दौरा

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार इन दिनों पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय हैं। वे लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और रविवार को पूर्णिया व भागलपुर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि निशांत संगठन को समझने और मजबूत करने में जुटे हैं। उनकी बिहार यात्रा की तैयारी भी चल रही है, जिसकी तारीख जल्द घोषित होगी।

निशांत ने कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में कई बड़े नेता मौजूद रहे और उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button