newspatnarajnitiबिहार

बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख, सीएम ने दी खुली चेतावनी

कैमूर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सख्त संदेश  दी । एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और यदि वे राज्य छोड़कर नहीं जाते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी अपराधी को शुरुआत में समझाया जाए कि बिहार छोड़ देना ही उसके लिए बेहतर होगा। लेकिन यदि वह इसके बावजूद अपराध की राह नहीं छोड़ता, तो इसे कानून और व्यवस्था को चुनौती माना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई अपराधी सरकार और पुलिस को चुनौती देता है, तो पुलिस 48 घंटे के भीतर उसे करारा जवाब देगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जनता उसे माफ नहीं करेगी। उनका लक्ष्य बिहार को अपराधमुक्त बनाना है।

सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि बिहार में कानून का राज कायम रहेगा और अपराध करने वालों का अंजाम अच्छा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button