newspatnarajniti

जमुई छात्रा मामले में कांग्रेस का एक्शन, 23 सितंबर को जांच के लिए पहुंचेगी 8 सदस्यीय टीम

जमुई में स्कूली छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने आठ सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पीड़ित छात्रा के परिवार से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी।

राज्यभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

घटना के विरोध में कांग्रेस की ओर से मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। जमुई पहुंचने वाली पार्टी की जांच टीम घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।

कांग्रेस की टीम प्रशासन के सामने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखेगी।प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने जांच टीम को मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने और पीड़ित परिवार का पक्ष विस्तार से सुनने के निर्देश दिए हैं। पार्टी यह भी देखेगी कि मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

जमुई दौरे के बाद जांच टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेगी। इसके आधार पर पार्टी आगे की कार्रवाई और अपनी रणनीति तय करेगी।

इन नेताओं को मिली जांच की जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से गठित आठ सदस्यीय टीम में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, प्रो. कुमारी अनिता, गौरव सिंह, जीतेन्द्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी को शामिल किया गया है।

टीम जमुई पहुंचकर घटना से संबंधित तथ्यों, प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ित परिवार के पक्ष की जानकारी जुटाएगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button