news

PM मोदी को झालमुरी खिलाने के बाद चर्चा में विक्रम साओ, अब मिल रही धमकियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के झालमुरी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार विक्रम साओ की परेशानियां बढ़ गई हैं। विक्रम साओ ने दावा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में विक्रम साओ ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल और वीडियो कॉल आ रहे हैं। उनका कहना है कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की, जबकि कई कॉल्स में उन्हें बम से उड़ाने और घर पर हमला करने की धमकी दी गई।

विक्रम साओ के मुताबिक, व्हाट्सऐप मैसेज और ऑडियो क्लिप्स के जरिए भी उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन धमकियों के कारण वह बेहद डरे हुए हैं और अब घर जाने में भी डर महसूस हो रहा है।

फिलहाल सुरक्षा के तौर पर प्रशासन ने उनके साथ दो जवान तैनात किए हैं। विक्रम साओ ने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और धमकी देने वाले नंबरों व कॉल्स की ट्रेसिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button