
पटना के संपतचक क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित कई किताबें तथा स्मारिकाएं कथित तौर पर कचरे के ढेर में पड़ी मिलीं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
घटना पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए और इसे एक सोची-समझी साजिश बताया। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।



