crimenewsदेश

कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, चार जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF कैंप के भीतर हुई फायरिंग की घटना में चार जवानों की जान चली गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

यह घटना बसोली के माशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

आपसी विवाद के बाद चली गोलियां

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, CISF जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान स्थिति बिगड़ने के बाद कैंप में गोलियां चलने की बात सामने आई है।

इस घटना में कॉन्स्टेबल रफीक अहमद, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे और सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की मौत हुई है।

पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। फायरिंग की वजह और घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button