
पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह भोजपुर के शाहपुर प्रखंड स्थित बेलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भरत तिवारी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक हो गया। पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।भावुक हुआ परिवार, बहन ने बांधी राखीपरिजनों के बीच बैठकर उनका दर्द साझा करते हुए पवन सिंह ने दिवंगत भरत की बहन से राखी बंधवाई। भरे मन से परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, “भरत तिवारी हम बनब।” उनका यह वाक्य सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।मुख्यमंत्री से बात करने का दिया आश्वासनपवन सिंह ने मृतक की मां आशा देवी और भाई चंदन तिवारी से मामले के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर वे इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।कैमरे से बनाई दूरी, पर जगाई उम्मीदइस पूरी मुलाकात के दौरान पवन सिंह मीडिया के कैमरों और औपचारिक बयानबाजी से पूरी तरह बचते नजर आए। उनका पूरा ध्यान केवल पीड़ित परिवार का दर्द बांटने पर था। पवन सिंह के इस कदम और मजबूत भरोसे के बाद, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।



