newspatnaखेलबिहार

सम्राट चौधरी ने बढ़ाया ईशान किशन का मान, वर्ल्ड कप जीत पर दिया बड़ा इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। शुक्रवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन ने अपने बेहतरीन खेल से देश के साथ-साथ बिहार का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान आने वाले समय में भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मौके की तस्वीरें अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा करते हुए ईशान किशन की उपलब्धि की सराहना की।

बिहार सरकार राज्य के उभरते खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। इससे पहले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी थी।

Related Articles

Back to top button