newspatnarajnitiबिहार

बांकीपुर की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव से मिले प्रशांत किशोर, राशन व जलजमाव का उठाया मुद्दा

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना, विशेषकर बांकीपुर क्षेत्र की कई ज्वलंत बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पीके ने मुख्य सचिव के समक्ष राशन, नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज और वेंडिंग जोन की बदहाली का मुद्दा रखा और इसके त्वरित समाधान की मांग की।प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव के साथ हुई यह बैठक पूर्व में डीजीपी के साथ हुई मुलाकात का ही फॉलोअप थी। बैठक के दौरान उन्होंने पटना के गरीब राशन कार्डधारकों को मिलने वाले पांच किलो अनाज में आ रही दिक्कतों को पुरजोर तरीके से उठाया। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रही नाली, गली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में व्याप्त खामियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है, जिसका समाधान किया जाना अति आवश्यक है।मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी। इसके माध्यम से राशन कार्डधारकों की दिक्कतों को दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी। इसके माध्यम से राशन कार्डधारकों की दिक्कतों को दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में पटना शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी मंथन हुआ। मुख्य सचिव की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि पटना नगर निगम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और वेंडिंग जोन जैसी बुनियादी समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू किया जाएगा।प्रशांत किशोर ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन के स्तर पर जल्द ही धरातल पर काम दिखेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन सुराज का अभियान जनता से जुड़े इन जनहित के मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष आगे भी लगातार उठाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button