newsविदेश

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने काठमांडू पहुंचे सोनू सूद, महीनों तक मदद का किया ऐलान

संकट की इस घड़ी में एक बार फिर मसीहा बने सोनू सूद, नेपाल में चलाया बड़ा राहत अभियान।

नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर संकटमोचक बनकर सामने आए हैं। नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 939 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसी दर्द को साझा करने और बेघर हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभिनेता अपनी ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम के साथ राजधानी काठमांडू पहुंचे हैं।

महीनों तक जारी रहेगा राहत अभियान

सोनू सूद की टीम भारत से भारी मात्रा में राशन, कंबल और अन्य जीवन रक्षक सामग्री लेकर नेपाल पहुंची है। जमीनी हालात का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में जरूरतमंदों के साथ खड़े होना हम सभी का फर्ज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए यह मदद फौरी नहीं है, बल्कि उनकी संस्था अगले कई महीनों तक राहत सामग्री भेजती रहेगी। हालांकि, उन्होंने माना कि भारत से नेपाल तक रसद पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता

नेपाल में प्रकृति के कहर ने भयानक तबाही मचाई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 939 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 592 विदेशी नागरिकों समेत करीब 3,925 लोग अब भी लापता हैं। रसुवा और नुवाकोट जैसे सर्वाधिक प्रभावित जिलों में नेपाल सेना और स्थानीय प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास भी बाढ़ में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के शवों की शिनाख्त और परिजनों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

कोरोना काल से जारी है ‘मसीहा’ का सफर

कोरोना काल से जारी है ‘मसीहा’ का सफरआपदा के समय लोगों की मदद करने की सोनू सूद की यह पहल नई नहीं है। साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने मुंबई व अन्य शहरों में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों (यूपी, बिहार, झारखंड) को बसों, ट्रेनों और विशेष उड़ानों के जरिए उनके घर पहुंचाया था। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की व्यवस्था हो या फिर 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे भारतीय छात्रों को रोमानिया-पोलैंड के रास्ते सुरक्षित वतन वापस लाना, सोनू सूद लगातार मानवता की मिसाल पेश करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button