
मोतिहारी । रक्सौल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर आरोपितों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल का खुला हुआ इंजन, अन्य महंगे पार्ट्स-पुर्जे, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें और पांच अत्याधुनिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे से स्थानीय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह सितंबर को रक्सौल थाना कांड संख्या 411/26 के अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना यह भी थी कि बदमाश शहर के व्यस्त एक्सिस बैंक के समीप किसी दोपहिया वाहन को निशाना बनाने के लिए उसकी रेकी (निगरानी) कर रहे हैं। इस पुख्ता सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महतो के निर्देशानुसार तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
रेकी के दौरान हत्थे चढ़े संदिग्ध
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह सितंबर को रक्सौल थाना कांड संख्या 411/26 के अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना यह भी थी कि बदमाश शहर के व्यस्त एक्सिस बैंक के समीप किसी दोपहिया वाहन को निशाना बनाने के लिए उसकी रेकी (निगरानी) कर रहे हैं। इस पुख्ता सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महतो के निर्देशानुसार तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के एक्सिस बैंक के पास जाल बिछाया और एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस कस्टडी में जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए गिरोह के अन्य गुर्गों और चोरी के सामान के ठिकाने का खुलासा किया।
बेलदरवा गांव में हुई मुख्य छापेमारी
संदिग्धों से मिली अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने आदापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलदरवा गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। यह ठिकाना सोनू कुमार से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने जब वहां तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। मौके से उक्त कांड में पूर्व में चोरी गई मोटरसाइकिल का इंजन और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स-पुर्जे बरामद कर लिए गए। इसके अलावा, चोरी की वारदातों में परिवहन और रेकी के लिए उपयोग की जाने वाली तीन अन्य मोटरसाइकिलें और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और चोरी के वाहनों के पार्ट्स अलग कर उन्हें अवैध बाजार में खपाने की फिराक में था। पकड़े गए चारों आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और खरीदारों को भी बेनकाब किया जा सके। पुलिस की इस मुस्तैदी से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।



