newspatnarajnitiबिहार

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद तेज ,CM सम्राट चौधरी की आज अहम बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक व्यस्त शेड्यूल के साथ अहम बैठकों और दौरे में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित इको-टूरिज्म से जुड़ी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक से होगी, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

इस बैठक में पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में इको-टूरिज्म के विकास, उसकी संभावनाओं और चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही अधिकारियों से फीडबैक लेकर भविष्य की रणनीति तय करेंगे और जरूरी दिशा-निर्देश देंगे, ताकि बिहार में पर्यटन को नई गति मिल सके और रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे पटना से सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे। वहां वे जानकी नवमी के अवसर पर पुनौरा धाम में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और पुलिस बल को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने जैसे फैसले लिए गए। साथ ही बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया।

सरकार अब विकास के एजेंडे पर तेजी से काम करती नजर आ रही है, जिसमें पर्यटन को खास प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button