newsखेल

निजी सवाल पर भावुक हुईं स्मृति मंधाना, छलके आंसू तो बोलीं ‘मैं सिर्फ क्रिकेट पर बात करूंगी’

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने शांत और आत्मविश्वासी अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, हाल ही में राज शामानी के पॉडकास्ट में एक निजी सवाल ने स्मृति को भावुक कर दिया। सवाल सुनने के बाद वह कुछ देर तक खामोश रहीं और उनकी आंखों में आंसू नजर आए।

‘सबसे मुश्किल रात’ वाले सवाल पर हुईं भावुक

पॉडकास्ट में राज शामानी ने स्मृति से पूछा कि उनकी जिंदगी की सबसे मुश्किल रात कौन सी रही है। सवाल सुनते ही स्मृति कुछ सेकेंड तक चुप रहीं। इस दौरान वह अपनी भावनाओं को संभालती हुई नजर आईं।कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि शायद उनके लिए कोई वर्ल्ड कप सबसे मुश्किल दौर रहा होगा। हालांकि, उन्होंने किसी खास टूर्नामेंट या मुकाबले के बारे में विस्तार से बात नहीं की।

निजी जिंदगी पर बात करने से किया इनकार

स्मृति ने बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ क्रिकेट से जुड़े विषयों पर बात करेंगी। इसके बाद बातचीत उनके क्रिकेट करियर और खेल से जुड़े अनुभवों की ओर मुड़ गई।

स्मृति का यह जवाब इस बात को साफ करता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं, लेकिन इस पॉडकास्ट में उन्होंने किसी भी तरह का व्यक्तिगत खुलासा नहीं किया।

आखिरी बार कब रोई थीं?

राज शामानी ने स्मृति से यह भी पूछा कि वह आखिरी बार कब रोई थीं। इस पर भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि वह असल जिंदगी में आखिरी बार कब रोई थीं। हालांकि, फिल्मों को देखते समय वह काफी भावुक हो जाती हैं।वह ऐसी जिंदगी की कल्पना करती हैं, जहां उन्हें अकेले रहने, अपनी पसंद के काम करने और सुकून से वक्त बिताने का मौका मिले। पॉडकास्ट में स्मृति की यही बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी बनाए रखी और बातचीत को क्रिकेट तक सीमित रखना पसंद किया।

Related Articles

Back to top button