newspatna

सामाजिक एकजुटता से गढ़ी जाएगी विकसित बिहार की नई रूपरेखा: सम्राट चौधरी

पटना। राजधानी पटना के सम्राट अशोक कंवेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को ‘विकसित बिहार नई दिशा में निर्माण तक’ और ‘लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बिहार में शिक्षा, आधारभूत संरचना और यहां की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। समारोह के दौरान लव-कुश समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने लव-कुश समाज के गौरवशाली अतीत और उसकी एकजुटता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लव-कुश समाज की एकता की जो मजबूत नींव वर्ष 1994 में रखी गई थी, वह आज भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। वर्ष 1992-93 में शुरू हुई कुशवाहा सम्मेलन की सकारात्मक पहल के बाद 1994 में दोनों समाजों ने मिलकर विशाल सम्मेलन का आयोजन किया था। उन्होंने आह्वान किया कि सामाजिक एकता की इस भावना से आगे बढ़कर राजनीतिक रूप से संगठित होने का समय आ गया है, ताकि राज्य और देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।

अर्थव्यवस्था और शिक्षा में ऐतिहासिक सुधार

सरकार की पर्यटन विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि बोधगया में विश्वस्तरीय कॉरिडोर विकसित करने और गया में विष्णुपद मंदिर के आसपास के क्षेत्र को संवारने का काम चल रहा है। इसके साथ ही राजगीर में ‘लव-कुश पार्क’ के निर्माण की पहल की गई है। उन्होंने सीतामढ़ी में बनने वाले भव्य सीता मंदिर का भी विशेष उल्लेख किया, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सरकार की पर्यटन विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि बोधगया में विश्वस्तरीय कॉरिडोर विकसित करने और गया में विष्णुपद मंदिर के आसपास के क्षेत्र को संवारने का काम चल रहा है। इसके साथ ही राजगीर में ‘लव-कुश पार्क’ के निर्माण की पहल की गई है। उन्होंने सीतामढ़ी में बनने वाले भव्य सीता मंदिर का भी विशेष उल्लेख किया, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

अधिकारियों का हुआ सम्मान, स्मारिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव कुमार और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) की अधिकारी प्रीति कुमारी समेत अन्य विशिष्ट अधिकारियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘स्वर्णिम दिन सम्राट’ नामक एक स्मारिका का भी विमोचन किया।समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला कुमारी और सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button