crimenewsबिहार

सिकरहना में कार और टेम्पो की सीधी भिड़ंत, एक साल के मासूम की मौत

मोतिहारी।फुलवरिया-कुंडवा चैनपुर पथ पर गुरहनवा राजदेवी चौक और अमवा टोला के बीच कार और टेम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृत बच्चे की पहचान सुशांत कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में महंगुआ गांव निवासी राजेंद्र दास, तारा कुमारी और आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत कुसमहवा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया है। वहीं, गुरहनवा गांव निवासी टेम्पो चालक बिकाऊ महतो को परिजनों ने ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस एक्शन मोड में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को फौरन जब्त कर लिया और उसमें सवार तीन लोगों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोतिहारी छतौनी निवासी राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश यादव और मठिया निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button