newspatnarajnitiबिहार

बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस: 26 अगस्त से भागलपुर-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी ट्रेन

पटना। बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने राज्य को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। यह नई ट्रेन सिल्क सिटी भागलपुर को सीधे गुजरात के व्यापारिक केंद्र अहमदाबाद से जोड़ेगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन 26 अगस्त से शुरू होगा। इस सेवा से बिहार और गुजरात के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार और रोजगार के लिए यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।36 घंटे में तय होगा 1976 किलोमीटर का सफरअहमदाबाद और भागलपुर के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब 1976 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें लगभग 36 घंटे का समय लगेगा। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (19423) प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। अहमदाबाद से ट्रेन की पहली यात्रा 26 अगस्त को होगी। वहीं, वापसी में भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस (19424) प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4:45 बजे भागलपुर से रवाना होगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। भागलपुर से इसकी पहली वापसी सेवा 28 अगस्त को चलेगी।22 एलएचबी डिब्बों से लैस होगी ट्रेनआम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 अत्याधुनिक एलएचबी (LHB) डिब्बे लगाए गए हैं, जो सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगे। इनमें 11 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 8 सामान्य (जनरल) श्रेणी, एक पेंट्री कार और दो एसएलआरडी (गार्ड/दिव्यांगजन सह लगेज) कोच शामिल होंगे।इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहरावयात्रियों की सहूलियत के लिए इस ट्रेन का ठहराव बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है। भागलपुर से खुलने के बाद ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी और आणंद होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।भागलपुर से अहमदाबाद के बीच इस नई ट्रेन के शुरू होने से न केवल बिहार के यात्रियों को गुजरात जाने के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से भी सीधा संपर्क स्थापित होगा।

Related Articles

Back to top button