newspatnaबिहार

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण

सीतामढ़ी। माता जानकी की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम जल्द ही एक नए और भव्य स्वरूप में दुनिया के सामने होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित अस्थायी काष्ठ मंडपम में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की प्रतिमाओं को स्थापित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसी दिन मां जानकी को उनके नए और भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा।अधिकारियों के साथ की निर्माण कार्यों की समीक्षाप्रतिमा स्थापना के पश्चात, मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन भव्य मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रस्तावित मां जानकी मंदिर के मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भावी स्वरूप से अवगत कराया।

इस भव्य प्रांगण में मुख्य मंदिर के साथ-साथ परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, पीठाधीश्वर निवास, म्यूजियम, ऑडिटोरियम और महिला हाट का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर पूरे होने चाहिए।धार्मिक पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि पुनौराधाम बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। इसका समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस विकास कार्य से न केवल श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि मिथिलांचल के क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी एक नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में लगाई गई स्थानीय बज्जिका कला एवं प्रसिद्ध सिक्की कला पर आधारित शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और मिथिला की माटी के कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस विशेष और पवित्र अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुनौराधाम मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button