newspatnarajnitiबिहार

बांकीपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद एक्टिव मोड में पीके, शुरू किया काम।

पटना।बिहार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अभेद्य किले बांकीपुर में सेंधमारी करने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक और नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर (पीके) अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं। पहली बार विधायक की कुर्सी पर काबिज होते ही पीके ने अपने विधानसभा क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है। जन सुराज पार्टी के अनुसार, आगामी 11 अगस्त से प्रशांत किशोर बांकीपुर के विभिन्न वार्डों में घूमकर सीधे जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्र के विकास की आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे।बांकीपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने वादा किया है कि अगले 3 महीने में जमीन पर बदलाव साफ नजर आने लगेगा। उनका लक्ष्य है कि महज एक से दो साल के भीतर बांकीपुर को एक ‘आदर्श विधानसभा’ के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह पूरे बिहार के अन्य विधायकों के लिए विकास की एक नजीर (मिसाल) बन सके।

गौरतलब है कि बांकीपुर सीट को भाजपा का सबसे सुरक्षित गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर लड़ने के बावजूद जन सुराज का खाता नहीं खुला था, लेकिन अब इस उपचुनाव के जरिए पीके ने सदन में दमदार एंट्री मारी है।जानिए, किस वार्ड में कब पहुंचेंगे प्रशांत किशोर:जनसंवाद के लिए प्रशांत किशोर ने वार्ड-स्तर पर अपना विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है: * 11 अगस्त: वार्ड 15, 18 और 40 * 12 अगस्त: वार्ड 19, 22, 23 और 26 * 13 अगस्त: वार्ड 29, 16 और 30 * 14 अगस्त: वार्ड 17, 38 और 25 * 16 अगस्त: वार्ड 30, 24 और 27 * 17 अगस्त: वार्ड 28, 31, 35 और 21 * 18 अगस्त: वार्ड 37, 42 और 36 * 19 अगस्त: वार्ड 41 में जनसंवाद का समापन।

Related Articles

Back to top button