newspatnarajnitiबिहार

निशांत कुमार को मिला बिहार का सबसे चर्चित सरकारी बंगला

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सोमवार को 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। शुभ अवसर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर नए आवास में सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना और पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। नए आवास में प्रवेश की जानकारी खुद निशांत कुमार ने साझा की।

यह सरकारी बंगला बिहार की राजनीति में खास महत्व रखता है। 5 देशरत्न मार्ग स्थित यह आवास पहले उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित माना जाता था। समय-समय पर इस बंगले का आवंटन तेजस्वी यादव, सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, फिर दोबारा तेजस्वी यादव और बाद में सम्राट चौधरी को किया गया था।

खास बात यह है कि वर्ष 2015 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित आवास का आवंटन किसी मंत्री को किया गया है। हालांकि, सरकारी आवास मिलने के बावजूद निशांत कुमार यहां नियमित रूप से रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। वे अपने पिता नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर ही रहेंगे।

Related Articles

Back to top button