newspatnarajnitiबिहार

विजय कुमार सिन्हा का सिस्टम पर तंज, बोले कार्रवाई करो तो कुर्सी बदल जाती है

बिहार सरकार में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से अपनी नाराजगी और पीड़ा जाहिर की। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जब भी वे भ्रष्ट और बेईमान लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करते हैं, उनका विभाग बदल दिया जाता है।

सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने यह बात कही। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपनी स्थिति को उदाहरण के जरिए समझाया।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करता हूं, लेकिन परीक्षा आने तक मेरा सब्जेक्ट ही बदल दिया जाता है। इसके बावजूद मैं हर बार परीक्षा देने की कोशिश करता हूं।” मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों से सीखने और काम करने की उम्मीद होती है, वही कई बार बेईमान निकलते हैं। जब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी होती है, तब तक जिम्मेदारी बदल चुकी होती है।

विजय कुमार सिन्हा के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है। उनके बयान के बाद सत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button