newspatnaबिहार

काम पर लौटेंगे CO अधिकारी, लेकिन सरकार के सामने रखी शर्त

बिहार में 9 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन रोकने का फैसला किया है। बिहार राजस्व सेवा महासंघ के संयुक्त मोर्चा ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित की जा रही है।

संयुक्त मोर्चा के बयान में कहा गया है कि आम लोगों को हो रही परेशानियों और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसी के तहत सभी अंचलाधिकारी 4 मई 2026 से अपने-अपने कार्यस्थलों पर वापस लौटकर काम शुरू करेंगे।

मोर्चा ने यह भी उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाएगी। खास तौर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत पहले सौंपे गए 11 सूत्री मांग पत्र पर जल्द और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

हालांकि, अधिकारियों ने सरकार को साफ चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि अगर अगले दो महीनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे दोबारा सामूहिक अवकाश यानी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button