newspatnarajnitiबिहार

बिहार में विधायकों के लिए आवास आवंटन, VIP लोकेशन पर मिले फ्लैट

बिहार सरकार ने राजधानी पटना में विधायकों के लिए सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत मंगलवार को 12 विधायकों को आधिकारिक रूप से सरकारी क्वार्टर और फ्लैट आवंटित किए गए।

इस आवंटन में कई विधायकों को राजधानी की प्रमुख और वीआईपी लोकेशनों पर आवास दिए गए हैं। संजय सरावगी को बंदर बगीचा क्षेत्र में आवास मिला है, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को 2एम, स्ट्रैंड रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है।

इसी क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित मंत्री आवास परिसर में जगह दी गई है। बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को हार्डिंग रोड, जबकि बांका के विधायक राम नारायण मंडल को पोलो रोड क्षेत्र में आवास मिला है।

बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को वीरचंद पटेल पथ, बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार को गर्दनीबाग मंत्री आवास परिसर और हरनौत विधायक हरि नारायण सिंह को नेहरू पथ पर आवास आवंटित किया गया है।

इसके अलावा झाझा के दामोदर रावत को हार्डिंग रोड, फुलवारी के श्याम रजक को भी हार्डिंग रोड, झंझारपुर के नीतीश मिश्रा को मैंगल्स रोड, अमरपुर के जयंत राज को पोलो रोड और फुलपरास की शीला कुमारी को स्ट्रैंड रोड पर आवास दिया गया है।

वहीं फतुहा के विधायक डॉ. रामानंद यादव को भी हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है।

पटना में विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और संगठित बनाने की दिशा में सरकार ने अहम पहल की है।

Related Articles

Back to top button