बिहारहाजीपुर

हाजीपुर में शादी बनी रणभूमि, चिराग पासवान के गाने पर हुआ विवाद, कई घायल

मामला तेजस्‍वी यादव के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर थाना इलाके का है। कथौलिया बांध के पास बारात निकलने से पहले बिलौकी की रस्म चल रही थी, तभी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवानसे जुड़ा गाना बजाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी गाने को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह शादी स्थानीय निवासी राजेश पासवान के पुत्र की थी। परिजनों का कहना है कि बारात के दौरान गाना बज रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के गानों को लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बनती रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button