
बेगूसराय | अमित कुमार : बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक (हेरोइन) के साथ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में
प्रिंस कुमार, पिता नंदन यादव, निवासी दरियापुर वार्ड संख्या-03, थाना नयागांव, जिला बेगूसराय की तलाशी के दौरान उसके पहने हुए पेंट और जांघिया के नीचे से दो प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए। इनमें क्रमशः 105.28 ग्राम और 102.11 ग्राम स्मैक (हेरोइन) पाई गई। कुल बरामदगी 207.39 ग्राम रही, जिसे मार्क A एवं B किया गया।
दूसरे मामले में
अंकित कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता अशोक यादव, निवासी छितरौर वार्ड संख्या-14, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पेंट और जांघिया के नीचे से 102.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) का एक प्लास्टिक पैकेट बरामद हुआ, जिसे मार्क C किया गया। इसके अलावा उसके दाहिने पेंट की जेब से OPPO कंपनी का एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
तीसरे मामले में
नितीश कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता निरंजन कुँवर, निवासी नयागांव वार्ड संख्या-06, थाना नयागांव, जिला बेगूसराय की तलाशी के दौरान Honda CD-100 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-09-AW-1546) बरामद की गई। साथ ही उसके दाहिने और बाएं पॉकेट से क्रमशः Samsung कंपनी का एक मोबाइल फोन और Nokia कंपनी का कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।
यह पूरी तलाशी और जब्ती की कार्रवाई श्री सुबोध कुमार, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बलिया की उपस्थिति में विधिवत की गई। जब अभियुक्तों से बरामद वस्तुओं से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



