newspatnaबिहारराजनीति

बिहार NDA में भूचाल! सम्राट चौधरी आउट, चिराग पासवान बनेंगे CM?

'चिराग ही होंगे CM!' पटना में लोजपा के सबसे बड़े ऐलान से टेंशन में BJP?

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पटना में आयोजित अपनी अहम बैठक में खुले मंच से यह हुंकार भरी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने यह घोषणा किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि स्वयं चिराग पासवान की मौजूदगी में खुले मंच से की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राजू तिवारी ने स्पष्ट कहा कि पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने मंच से कहा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ेगी। हम सभी नेता यह संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएंगे और चिराग जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे।”

चिराग की मौजूदगी में लिया गया संकल्प

इस बड़ी घोषणा को महज एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि बिहार एनडीए के भीतर नेतृत्व को लेकर स्पष्ट संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। जिस तरह से लोजपा (आर) ने यह साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सत्ता के शीर्ष पर अपने नेता को काबिज करना है, उससे गठबंधन के भीतर भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ‘सम्राट चौधरी को हटाकर’ मुख्यमंत्री बनने की इस सियासी सुगबुगाहट ने बिहार के आगामी चुनावी समीकरणों को अभी से दिलचस्प बना दिया है।

Related Articles

Back to top button