patnaबिहारराजनीति

बांकीपुर में एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत: मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने आनंदपुरी से किया प्रचंड जीत का शंखनाद!

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने एनडीए (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए आनंदपुरी शक्तिकेंद्र में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बांकीपुर सीट से एनडीए की प्रचंड जीत का शंखनाद किया।सघन प्रचार अभियान के तहत मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तीकरण और घर-घर मतदाता संपर्क अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाएं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण चुनाव में कोई भी घर या मतदाता संपर्क से अछूता नहीं रहना चाहिए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के प्रति जनता में अटूट विश्वास है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि बांकीपुर की प्रबुद्ध जनता विकास और सुशासन के पक्ष में ही अपना बहुमूल्य मतदान करेगी।मंत्री ने कहा कि एनडीए का मुख्य ध्येय विकास की किरण को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

बूथ स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना ही इस उपचुनाव में विजय की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का अपार जनसमर्थन बांकीपुर में एनडीए उम्मीदवार की भारी मतों से ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Back to top button