
पटना। बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं, उनके सपनों और उनके भविष्य को एक नई दिशा देने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक बड़े अभियान का शंखनाद कर दिया है। आगामी 24 सितंबर 2026 को राजधानी पटना के ऐतिहासिक वेटनरी ग्राउंड में ‘Youth BOLE TO’ (यूथ बोले तो) नामक एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महामंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सीधे तौर पर बिहार की नई पीढ़ी, विशेषकर ‘Gen-Z’ (जेन-जेड) के साथ सीधा और बेबाक संवाद करेंगे।
युवाओं को मिलेगा अपनी बात रखने का सशक्त मंच
शनिवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘Youth BOLE TO’ कोई साधारण राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से युवाओं पर केंद्रित एक खुला मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात, अपने विचार और अपनी चिंताओं को खुलकर नेतृत्व के सामने रखने का अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में राज्य भर से आए युवा शिक्षा, रोजगार के अवसर, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप), आधुनिक तकनीक और डिजिटल युग की नित-नई चुनौतियों जैसे अत्यंत गंभीर व प्रासंगिक विषयों पर सीधे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सवाल-जवाब कर सकेंगे।
युवाओं की सोच से तय होगी विकास की दिशा (गोल)
शनिवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘Youth BOLE TO’ कोई साधारण राजनीतिक रैली नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से युवाओं पर केंद्रित एक खुला मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात, अपने विचार और अपनी चिंताओं को खुलकर नेतृत्व के सामने रखने का अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में राज्य भर से आए युवा शिक्षा, रोजगार के अवसर, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप), आधुनिक तकनीक और डिजिटल युग की नित-नई चुनौतियों जैसे अत्यंत गंभीर व प्रासंगिक विषयों पर सीधे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सवाल-जवाब कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चिराग पासवान हमेशा से युवाओं की ऊर्जा और बदलते भारत में उनकी निर्णायक भूमिका के प्रबल समर्थक रहे हैं। एक ऐसे समय में जब देश और प्रदेश के विकास में युवा शक्ति की भागीदारी सबसे अहम है, तब यह संवाद कार्यक्रम नेतृत्व और युवाओं के बीच की दूरी को पाटने का काम करेगा। सुरेंद्र विवेक ने जोर देते हुए कहा कि युवा केवल आने वाले कल का भविष्य नहीं हैं, बल्कि वे हमारे आज की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सोच, उनके नवीन सुझावों और उनकी जमीनी समस्याओं को गहराई से समझना तथा उन्हें राज्य की नीति-निर्धारण व विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई विस्तृत बैठक में इसके सफल आयोजन की रणनीति पर मुहर लगाई गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वय की पूरी जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है।अंत में, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों से इस आयोजन को एक ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम महज़ एक राजनीतिक जुटान नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं की धड़कन को समझने और उनके सुनहरे भविष्य का रोडमैप तैयार करने की एक बेहद गंभीर पहल है।



