newspatnarajnitiबिहार

प्रशांत किशोर का बड़ा एलान: बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को एक साल में दिलाएंगे प्राइवेट नौकरी

पटना।।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। मंगलवार को यारपुर राजपूताना में आयोजित आभार सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वादा किया कि अगले एक साल के भीतर बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपना बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने की अपील की है, ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा प्रहारआभार सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर चुनाव का परिणाम आने के बाद से सूबे की सियासत का विमर्श बदल गया है। सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “जब से बांकीपुर का रिजल्ट आया है, बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, बल्कि पढ़ाई और रोजगार की बात हो रही है।” उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यही उनके वोट की असली ताकत है।पलायन रोकने का दिया भरोसानवनिर्वाचित विधायक ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और राशन कार्ड, पेंशन व शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार का भी भरोसा दिया। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अगर बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरी मिलेगी, तो वह बांकीपुर होगा।उन्होंने स्पष्ट किया, “देश भर में हमारे जितने भी संपर्क हैं, उन सभी से मैंने आग्रह किया है कि वे बिहार के लोगों को नौकरी दें। आपका बच्चा पढ़ा-लिखा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में जमा करवा दीजिए।” प्रशांत किशोर ने जनता को आश्वस्त किया कि सूबे में जन सुराज की व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी युवा को रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button